उत्तराखंड

टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2026 में बड़ा हादसा टला, SDRF की तत्परता से दो पायलट सुरक्षित

Listen to this article

*एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलटों को SDRF ने किया सुरक्षित*

टिहरी-

एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को आयोजित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रतापनगर क्षेत्र एवं टिहरी झील में SDRF की विशेष रेस्क्यू टीमें पूर्व से ही तैनात की गई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए बिना समय गंवाए दोनों पैराग्लाइडर पायलटों तक तत्काल पहुँच बनाई गई। SDRF टीम ने कुशलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों को सुरक्षित रूप से झील से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में दोनों पायलट पूर्णतः सुरक्षित पाए गए हैं, जिन्हें आवश्यक प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button