उत्तराखंडक्राइम

होटल में महिला की मौत से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Listen to this article

दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे दोनों, होटल में ठहरने के बाद बिगड़ी तबीयत
बहन ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
रुद्रपुर ।

हल्द्वानी मार्ग स्थित एक फाइव स्टार होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ होटल में रुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका की बहन ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के लोधी रोड निवासी ज्योति शर्मा (40) अपने बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी के साथ दिल्ली से कैंची धाम के लिए निकली थीं। बुधवार तड़के करीब 3 बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे और कमरे में आराम करने चले गए।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने की जानकारी देते हुए डॉक्टर बुलाने को कहा। होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मृतका की बहन के आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मृतका के साथ मौजूद बिजनेस पार्टनर से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button