उत्तराखंड

मा० प्रधानमंत्री  सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी

Listen to this article

  • मा० प्रधानमंत्री  सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी
  • 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा

मा० प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में ड्यूटी के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः त्रुटिरहित, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा SSP स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी/कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है।

डीजीपी उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने कहा– VVIP सुरक्षा व्यवस्था में महिलाशक्ति  को अग्रणी भूमिका प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों की कमान सौंपी गई है, जिससे संपूर्ण ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो सके। महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता एवं प्रतिबद्धता वीवीआईपी ड्यूटी को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button