उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Listen to this article

देहरादून:
देहरादून, 28 अप्रैल 2026: मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 28 और 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके चलते कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए अरिंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
29 अप्रैल को भी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
देहरादून का मौसम हाल
राजधानी देहरादून में 28 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
तापमान में आएगी गिरावट:
आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी
देहरादून में हाल ही में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2009 में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा था।
मौसम विभाग की मानें तो 3 मई तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदेश में तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button