उत्तराखंड

सीएम धामी ने दिया कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ा तोहफा

Listen to this article

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया। परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपए कर दी गई है। अभी तक यह राशि 50 लाख रुपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रुपए मिलते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की सीमाएं हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का सम्मान करे। उत्तराखण्ड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को अनेक वीर सैनिक दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक और उसके परिवार का जीवन अनुशासन, त्याग और सेवा की मिसाल होता है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी निर्णय ले रही है।
मुख्यमंत्री ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के मौके पर यह समारोह आयोजित किया गया था। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है।
जून 2022 से पहले परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि 30 लाख रुपये थी। कैबिनेट ने 10 जून 2022 को इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का निर्णय लिया। इसके बाद, 14 जुलाई 2022 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकमुश्त धनराशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button