उत्तराखंडराजनीति

गैरसैंण में कल से बजट सत्र, भराड़ीसैंण पहुंची धामी सरकार

Listen to this article

 देहरादून: 

गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सभी मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुंचे।
विधानसभा भवन में बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन का एजेंडा तय किया जाएगा।
इस बार सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों के करीब 600 प्रश्न सदन में उठेंगे, जिससे सदन के गरमाने के आसार हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button