उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में

Listen to this article

पटेलनगर की लेबर कॉलोनी में हुई घटना, मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद वारदात को दिया अंजाम; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर ने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद उसके साथ वारदात की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया। वहीं, पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम को लेबर कॉलोनी में बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इसके बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दोनों परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं। उनके घर भी आसपास ही हैं।

आरोप है कि सोमवार शाम किशोर खेल-खेल में बच्ची को अपने साथ ले गया। वहां उसने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि विवादित किशोर को हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button