उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम में आस्था का सैलाब, शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब

Listen to this article

  • चारधाम में आस्था का सैलाब
  • शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब
  • केदारनाथ में एक माह में पहुंचे 07 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु
  • शुक्रवार को एक दिन में 89 हजार तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास

चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए।  कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि केदारनाथ में 07 लाख 82 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शुक्रवार 22 मई तक यानी 34 दिनों में 19 लाख 80 हजार 437 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 7,82,136, बद्रीनाथ में 5,24,218, गंगोत्री में 3,34,265 और यमुनोत्री धाम में 3,39,818 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

शुक्रवार को एक दिन में ही चारों धामों में 89 हजार 079 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ में सर्वाधिक 30,218 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि बद्रीनाथ में 27,992, यमुनोत्री में 16,201 और गंगोत्री धाम में 14,668 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button