उत्तराखंड

पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Listen to this article

पत्नी गीता धामी के साथ लिया देवता का आशीर्वाद, ग्रामीणों से मुलाकात कर जाना हालचाल

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे के दौरान पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार सहित श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गीता धामी ने श्री हरि चंद देवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।

ग्रामीणों से मिले सीएम धामी

पैतृक गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत कर हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री के गांव आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button